फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिरिक्त जिला आयुक्त को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के अतिरिक्त जिला आयुक्त ने पुलिस पर उनकी पिटाई का आरोप लगाया है। अतिरिक्त जिला आयुक्त के आरोप पर पुलिस ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


घटना श्रीनगर की डल झील किनारे स्थित नेहरू पार्क की है, जहां अतिरिक्त जिला आयुक्त जीएम डार अपने अन्य अफसरों के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वहां किश्तियां किराए पर लेने गए थे।

डार ने बताया कि वचह बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा दिए आदेशों के अनुसार तहसीलदार शफीक अहमद और अन्य अफसरों सहित सुबह 6 बजे नेहरू पार्क पहुंचे जहां से उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए किश्तियां किराए पर लेनी थी।
विज्ञापन


डार के अनुसार, वह किश्तियों के लिए बातचीत कर रहे थे तो इतने में एसडीपीओ नेहरू पार्क विनोद कुमार, एसएचओ राम मुंशी बाग समेत अन्य पुलिस वाले वहां पहुंचे और उनसे किश्तियां मांगने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

एसडीपीओ ने बंदूक और डंडो से पीटा

डार ने यह कहते हुए इंकार किया कि यह किश्तियां बाढ़ पीड़ितों के लिए हैं। इतना कहने पर पुलिस वाले डार समेत उनके सहयोगियों पर बरस पड़े । पुलिस वालों ने अभद्र भाषा का उपयोग किया और बंदूक व डंडों से उनकी पिटाई की।

इस दौरान डार को चोटें भी लगीं। डार ने कहा कि उन्होंने यह मामला डिवीजनल कमिश्नर तक पहुंचाया है और वह चाहते हैं कि उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने यह हरकत की है।

उनके द्वारा प्रेस कालोनी में प्रदर्शन भी किया गया और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस मामले को लेकर एसएसपी श्रीनगर अमित कुमार ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर एसडीपीओ नेहरू पार्क विनोद कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें