फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस नरूला बोले: बहुत याद आएंगे कश्मीर में बिताए दिन, जल्द दोबारा लौटेंगे

Sat, 12 Jun 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

प्रिंस रियलिटी शो एमटीवी रोडीज-12 और बिग बॉस-9 के विजेता भी रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी युविका बॉलीवुड ओम शांति ओम के साथ साथ वर्ष 2015 में बिग बॉस में प्रतियोगी के तौर पर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Prince Narula - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में कोरोना की लहर में कमी आने के बाद से बॉलीवुड क्रू शूटिंग के लिए आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले एक्टर और मॉडल प्रिंस नरूला और बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी एक गाने के शूट के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। इस गाने के लिए उन्होंने गुलमर्ग, सोनमर्ग और श्रीनगर की कई खूबसूरत जगहों पर शूटिंग की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रिंस नरूला ने कहा कि वह पिछले चार दिन से यहां कश्मीर में शूट कर रहे हैं। शनिवार को वह वापस जा रहे हैं, यहां बिताए दिन काफी याद आएंगे। यहां का मौसम, खूबसूरती और लोकेशन बहुत अच्छी है।

प्रिंस ने कहा कि काफी अच्छा शूट रहा और वह जल्द दोबारा शूटिंग के लिए लौटेंगे। कहा कि शूटिंग के दौरान पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। प्रिंस ने कहा कि किताबों और रियल लाइफ में कश्मीर को देखने में बहुत अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें