फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 50 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं अब तक 2782 मरीजों की सांसें थम चुकी हैं। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर मंगलवार को देश के ऐसे राज्यों व प्रदेशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां पर कोरोना के सक्रिय मामले 50 हजार से ज्यादा हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 49951 तक पहुंच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण रिकार्ड की सूची में देश के दर्जन भर राज्य व प्रदेश हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, आंध प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 लाख 20 हजार 546 पर पहुंच चुका है। एक मार्च 2021 को प्रदेश में केवल 829 ही सक्रिय केस थे। साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 26 हजार 504 था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रदेश में ऐसा कहर बरपाया है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में पिछले करीब एक महीने से रोज दोगुने संक्रमित मामले मिल रहे हैं। एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड उपलब्ध करवाने का संकट भी गहरा गया है। जीएमसी जम्मू हो या सीडी अस्पताल, यहां पर कोविड मरीजों के लिए बेड की कमी बनी हुई है। अगर एक्टिव मामलों का आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए चुनौती काफी बढ़ जाएगी। कोविड बेडों के शार्टफाल को पूरा करने के लिए डीआरडीओ की तरफ से भगवती नगर में 500 बेड वाला अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। करीब दो सप्ताह में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें