फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खुले में दवाइयां छोड़ने के मामले में होगी कार्रवाई

Fri, 31 Jan 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। आयुष विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाने के बाद डॉक्टर की ओर से मौके पर दवाइयां खुले में छोड़ने के मामले का जिला आयुष अधिकारी डॉ. वंदना डोगरा ने संज्ञान लिया है। उनके अनुसार, इतनी बड़ी लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अरनिया के वार्ड नंबर पांच के एक मंदिर में एक सप्ताह पहले आयुष विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शिविर समाप्त होने के बाद डॉक्टर ने बची दवाइयों को अस्पताल ले जाने की बजाय मौके (मंदिर परिसर में) पर छोड़ दिया था। वहीं एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दवाइयों को वहां से नहीं उठाया गया। इस बीच मंदिर परिसर में बच्चे दवाइयों के साथ खेल रहे थे। इससे लोगों को अनहोनी का डर सताने लगा। इस पर लोगों ने डॉक्टर की लापरवाही को दर्शाते हुए आयुष विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया था। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में पड़ी दवाइयों को वहां से हटा दिया गया। लोगों ने कहा कि खुले में दवाइयों को छोड़ना सरासर लापरवाही है। इसको लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें