फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता को किया याद

विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में मनाया गया शहीदी दिवस, अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतीथि पर शहीदी दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। सत्य और अहिंसा के दम पर देश को आजाद करवाया। उन्होंने धैर्य और धार्मिक सहिष्णुता का उपदेश दिया, जो राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए मौलिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं से दैनिक जीवन में उनके दर्शन और सिद्धांतों का प्रसार करने और उनका पालन की अपील की। इस मौके पर भूषण डोगरा, जाहिदा खान, टीएस टोनी, शशि शर्मा, नरिंदर शर्मा, शिव कुमार शर्मा, गुरदर्शन सिंह, संजीव शर्मा सतीश शर्मा, साहिल फारूक, अजय लखोत्रा, वरिंदर मन्हास, मिशेल वजीर, रिकी डलोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें