फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों को पकड़ने में पुलिस ने मांगी लोगों की सहायता

विज्ञापन
पौनी में एक दूकानदार से पुछताछ करते हुए एसपी रियासी व एसएचओं पौनी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। नगर में वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को एक साथ हुई चोरियों के बाद हुए हंगामे पर शनिवार को एसपी सुरजीत कुमार भगत ने मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व स्थानीय लोगों को पुलिस का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने सभी दुकानदारों को दुकानों के आगे सही गुणवत्ता के कैमरे लगाने को कहा। पुलिस से तालमेल बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को घूमते देखे जाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनके साथ मौके पर एसएचओ राजेश गौतम भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि वीरवार व शुक्रवार की रात को पौनी नगर के मुुख्य बाजार में छह दुकानों के शटर तोड़कर चोरियां हुईं। घटना के बारे में पता चलते ही शुक्रवार को नगर में छह घंटे तक हंगामा हुआ। स्थानीय दुकानदार व लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए एसएचओ को हटाने की मांग करते रहे। लोगों ने कहा कि बीते दो महीनों में चोरी की गई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस पता लगाने में नाकाम रही है। डीएसपी मुख्यालय इफ्तिकार अहमद ने तीन दिनों में चोरी के मामलों को सुलझाने का आश्वासन दिया है। मामले न सुलझने पर एसएचओ का स्थानांतरण करने को कहा है।
विज्ञापन

-----
कैमरे में कैद हुए मास्क पहने कुछ लोग
चोरी की छह घटनाओं के बारे में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला है कि रात सवा एक बजे के लगभग कुछ युवक पौनी के मुख्य बाजार में घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान एक शटर को खोलने का प्रयास भी किया गया, जोकि नाकाम रहा। सभी ने अपने मुंह पर मास्क पहन रखे हैं। शनिवार दिन में दुकानदार लोगों की पहचान करने में लगे रहे। बताया जाता है कि एक युवक लंगड़ा कर चल रहा है। जिसके बाद पुलिस और ज्यादा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें