फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदंडों के उल्लंघन पर तीन दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

राजोरी। कालाकोट क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारियों की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मानदंडों के उल्लंघन पर तीन दवा दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। आम जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर विपिन काचरू ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के नियमों के अनुसार कालाकोट इलाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद थोक प्रतिष्ठानों, खुदरा फार्मासिस्टों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान तीन को कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इस पर उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। जिनके लाइसेंस निलंबित किए गए उनमें लाइफ केयर मेडिकोज और मुमताज मेडिकल हॉल के संचालन को 2 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया, जबकि चंदा मेडिकोज को बिक्री रिकॉर्ड और रिकॉर्ड को न बनाए रखने के लिए एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा 18 से अधिक दवाओं के सांविधिक ड्रग्स नमूने जैसे कि एंटीबायोटिक्स, पीपीआई, एंटीपीयरेटिक्स, एनएसएआईडी आदि को परीक्षण एवं विश्लेषण के उद्देश्य से उठाया गया और उन दवाओं की पहचान, शुद्धता और शक्ति के संबंध में जांच के लिए संयुक्त खाद्य और औषधि परीक्षण प्रयोगशाला जम्मू मे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें