कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सांबा। कस्बे के बसंतर पुल के नजदीक वीरवा को एक कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बाद में जम्मू रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक (जेके21बी 5948) सवार राम लाल जम्मू की तरफ जा रहा था कि बसंतर पुल के नजदीक कार (डीएल8एफएएफ 9580) से टक्कर हो गई। हादसे मेें राम लाल पुत्र चुआ राम निवासी पंगवाल घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद