फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मुक्त करवाई करीब 600 कनाल सरकारी भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी लाई गई है। पिछले दो दिन में जिले के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करीब 600 कनाल सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। इसके बाद उक्त स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों से राज्य भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम ने ज्यौड़ियां तहसील के गांव चक सिकंदर खारा बाली तहसील के गांव सेरी पलाई में 531 कनाल 5 मरला भूमि को मुक्त कराया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को सरकारी भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह टीम ने भलवाल तहसील के गांव शोवा में अभियान चलाकर 47 कनाल 11 मरला राज्य भूमि को मुक्त कराया। इस भूमि पर भी साइन बोर्ड स्थापित किए गए। जिले की विभिन्न तहसीलों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें बढ़ी हैं, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज किया गया है। जिले में एक बड़े पैमाने पर राज्य भूमि पर कई अवैध छोटे-बड़े ढांचों का भी निर्माण भी कर लिया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी जिला प्रशासन की ओर से राज्य भूमि को मुक्त करवाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें