फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दुकानों से 10 किलो पॉलीथिन जब्त, 6200 जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पॉलीथिन के लिफाफों का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को विशेष अभियान छेड़ा। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने दुकानों से 10 किलो पॉलीथिन के थैले बरामद किए और आरोपी दुकानदारों को 6200 रुपये जुर्माना किया गया। यह कार्रवाई इंदिरा चौक, रमेशपुरा चौक और कनाल रोड में की गई। नगर निगम की टीम के पहुंचे ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदारों ने टीम के पहुंचने से पहले ही पॉलीथिन को इधर-उधर कर दिया। टीम ने दुकानों पर जांच कर करीब 10 किलो पॉलीथिन के थैले जब्त किए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

------------
जनता नहीं हो रही जागरूक, स्थिति जस की तस
गौर हो कि सरकार की ओर से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद इसका धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन लोगों को जागरूक भी कर रहा है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस है। शहर की सड़कों पर जगह-जगह पॉलीथिन पड़ी है। इससे नालियां भी चोक हो रही हैं। रेहड़ियां हो या दुकान सभी जगह पॉलीथिन का बेरोकटोक प्रयोग जारी है।
-------------------------
घर से कपड़े का थैला लेकर आएं बाजार
टीम में शामिल अधिकारियों ने शहरवासियों को जागरूक किया कि वे बाजार आने पर घर से कपड़े का थैला लेकर आएं। उन्होंने दुकानदारों को भी पॉलीथिन की जगह कागज की थैलियों का प्रयोग करने के लिए कहा। इसके अलावा शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को भी आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें