फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएसआरटीसी में कर्मियों को वीआरएस देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) में वित्तीय अनियमितता और खराब परफॉर्मेंस देने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। ऐसे कर्मचारियों को वीआरएस दिया जा सकता है। पिछले दिनों कॉरपोरेशन के एमडी ने वित्तीय अनियमितता और ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

जेकेएसआरटीसी को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार के सभी प्रायस अभी तक विफल रहे हैं। कार्यप्रणाली और वित्तीय अनियमितताओं के कारण कॉरपोरेशन लगातार वित्तीय घाटा में चल रहा हैै। कॉरपोरेशन अब खराब परफॉर्मेंस वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) के तहत छंटनी करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। वित्तीय स्थिति में सुधार न होने पर जल्द छंटनी की जाएगी। कॉरपोरेशन में वर्कशॉप सहित अन्य ऐसे विभाग हैं जहां पर कर्मचारियों की परफॉर्मेंस काफी खराब होने के साथ वित्तीय अनियमितताओं का बोलबाला है।
----------
2008 और 2010 में 742 कर्मियों को दिया था वीआरएस
वर्ष 2008 और 2010 में कॉरपोरेशन में 742 कर्मचारियों को वीआरएस दिया गया था। हालांकि, इन कर्मचारियों को अभी तक अपना हक नहीं मिला है। वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने हमारे साथ भेदभाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें