फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से भेजी शिकायत पर पंजाब के सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामनगर में घटिया दवा के सेवन से बच्चों की मौत के मामले को मानवाधिकार आयोग में उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश खजूरिया के पत्र का पंजाब के मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबंधित विभागों के अफसराें को कार्रवाई के आदेश देते हुए शिकायतकर्ता को सूचित करने को कहा है। जम्मू के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश खजूरिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पटियाला जिले के दो बच्चों का मामला उठाया था। घटिया दवा के सेवन से एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सुकेश खजूरिया ने पत्र में कहा था कि कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप नामक दवा के सेवन से उधमपुर जिले के रामनगर में बच्चों की मौत हो गई थी। इसका राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संज्ञान ले चुका है। हिमाचल निर्मित खांसी-जुकाम की इस दवा पर उत्तराखंड और तमिलनाडु पहले से प्रतिबंध लगा चुका है। ऐसे में पंजाब सरकार को भी कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के सचिव ने पत्र को अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्वास्थ्य महकमे को भेजकर कहा है कि शिकायत पर फौरी एक्शन लें और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की सूचना भी दें। उल्लेखनीय है कि सुकेश खजूरिया ने घटिया दवा के सेवन से मारे गए बच्चों के परिवाराें के लिए एनएचआरसी से एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें