फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाग में 1299 व्यापारियों पर एलएम के तहत मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में लीगल मेट्रोलाजी (एलएम) और पीसीआर कानून के तहत 1299 व्यापारियों पर विभागीय मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा विभागीय नियमों और कानून का उल्लंघन करने पर 1198 व्यापारियों पर 52 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। स्टेंपिंग शुल्क से 90.84 लाख रुपये हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग के संयुक्त कंट्रोलर की सोमवार को संभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। संयुक्त कंट्रोलर ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय समय पर केंद्रीय दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आम लोगों की शिकायतों के समाधान और कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। इसके साथ संबंधित जिलों में आम लोगों के लिए जागरूकता स्टाल लगाए जाएं। कार्यालय के भवनों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें