जम्मू। नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटियों के चेयरमैन पद के लिए चुनाव मंगलवार को होंगे। चुनाव के लिए नगर निगम की ओर से तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इस बार चुनाव पारदर्शिता से करवाए जाने के लिए पोलिंग एजेंट की भी तैनाती की गई है। हालांकि दो बार चुनाव निर्विरोध होते आए हैं मगर इस बार निर्दलीय सदस्यों ने भी चेयरमैन पद के लिए दावेदारी की है। ऐसे में भाजपा और निर्दलीय सदस्यों में कड़ा मुकाबला होगा। वहीं, स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा के आधे से ज्यादा सदस्य हैं मगर निर्दलीय सदस्य भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में तमाम सदस्य मतदान करेंगे और चेयरमैन का चयन करेंगे।
कमेटी भाजपा आजाद
स्वच्छ भारत मिशन कमेटी कुलदीप सिंह सोबत अली
हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी नरेंद्र सिंह जमवाल इंद्र सिंह सूदन
सोशल जस्टिस कमेटी यशपाल रितु चौधरी
कोट
नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटियों के चेयरमैन पद के लिए चुनाव मंगलवार को होगा। इसके लिए कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बैलेट पेपर के माध्यम से चेयरमैन का चयन किया जाएगा। चुनाव पारदर्शिता से कराए जाएंगे।
-अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम