फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक को धमकाने पर शिक्षिका अन्य स्कूल में अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले में एक अध्यापिका का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उसे दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया है। शिक्षिका पर आरोप था कि वह समय पर स्कूल नहीं जाती थी। इसके चलते उसकी एक दुकानदार से कहासुनी हुई, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को डोडा के अंतर्गत आने वाले भागवत इलाके के प्राइमरी स्कूल थनौत में तैनात एक अध्यापिका की गैर हाजिरी को लेकर एक स्थानीय दुकानदार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। इसकी जानकारी जब अध्यापिका को मिली तो वह उक्त दुकानदार को धमकाने उसकी दुकान पर पहुंची। इसका दुकानदार ने वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अध्यापिका अपशब्दों में दुकानदार को धमका रही है। इसमें अध्यापिका का पति भी मौजूद है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में अध्यापिका के खिलाफ गुस्सा था, जिसके चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी डोडा ने ग्रेड दो की अध्यापिका जाहिदा मीर पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उसे दो वर्षों के लिए इस स्कूल से हटाकर यूपीएस गार्डन में अटैच कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के जितने भी दूरदराज गांव के सरकारी स्कूल हैं, वहां शिक्षक अपने स्थान पर युवाओं को थोड़े से पैसे देकर ड्यूटी करवाते हैं। प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें