फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SI निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से फरार हुए दोनों आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी कठुआ ने ड्यूटी अफसर और संतरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को कठुआ पुलिस थाने में चोरी के आरोप में दो लोगों को लाया गया था। पुलिस हिरासत में रखे गए दोनों आरोपी मौका पाकर किसी तरह से फरार हो गए। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

फरार आरोपियों के लिए प्रयास करने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

संतरी भी तत्काल प्रभाव से निलंबित

एसएसपी कठुआ मोहनलाल के अनुसार आरोपियों को छानबीन के लिए हिरासत में लिया गया था। ड्यूटी अफसर एएसआई रैंक के अधिकारी और तैनात संतरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वीरवार शाम तक आरोपियों के बारे में पुख्ता मालुमात हासिल नहीं हो पाई थी। बहरहाल पुलिस की छानबीन जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में राजबाग पुलिस थाने से भी आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने थाना प्रभारी सहित मुंशी और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। इससे पूर्व जिला न्यायालय परिसर से भी आरोपी फरार होने की दो घटनाएं प्रकाश में आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें