सरकारी आदेश के तहत नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में परीक्षा की निगरानी करेंगे। नियुक्त अधिकारियों में विभिन्न जिलों के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी), जिला स्तर के अन्य अधिकारी और विभागीय अधिकारी शामिल हैं।
इनमें गांदरबल में मंजूर अहमद भट, कुलगाम में अल्ताफ अहमद खान, पुंछ में अमरजीत सिंह, पुलवामा में गुलजार अहमद भट, शोपियां में डॉ. नासिर अहमद लोन, जम्मू में शेर सिंह, राजोरी में मलिकजादा शेराज उल हक और कुपवाड़ा में गुलाम रसूल को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। कठुआ में सुरिंदर मोहन, सांबा में चंपा देवी, उधमपुर में जुगल किशोर आनंद, रियासी में कृष्ण लाल और बांदीपोरा में नजीर अहमद मीर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किश्तवाड़ में आईसीडीएस के प्रोग्राम अधिकारी ऋषि कुमार शर्मा, अनंतनाग में जिला रजिस्ट्रार अब्दुल रशीद डास, डोडा में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मोहम्मद अशरफ, बडगाम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जाहिद रशीद खान, बारामुला में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अशरफ, रामबन में आईसीडीएस के प्रोग्राम अधिकारी अब्दुल कयूम और श्रीनगर में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आबिद इकबाल मलिक को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।