फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से दवा लेकर पैदल घर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कसबे में मंगलवार शाम को डॉक्टर से दवा लेकर पैदल घर लौट रही महिला को सिडको चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। ट्रक को भी कब्जे में लेकर तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तारो देवी पत्नी तिलकराज निवासी खैरी (बिश्नाह) बाड़ी ब्राह्मणा में डॉक्टर के पास गई थी। उसके पास डॉक्टर की पर्ची भी मिली है। दवाई लेकर घर लौटते वक्त सिडको चौक के पास औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि सिडको चौक पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके चौक पर ट्रैफिक पुलिस भीड़ को नियंत्रण नहीं कर पा रही है। न ही इसके लिए कोई विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान गवाकर चुकाना पड़ रहा है। इसी सिडको चौक पर हाईवे पर खड़े होकर सवारियां बसों का इंतजार करती हैं और तीनों तरफ से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें