फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की ब्रेक फेल होने से हुए हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मानसर गैस एजेंसी के निकट हाईवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पठानकोट से तारकोल के ड्रम लेकर आ रहा एक ट्राला न. पीबी 03 वाई 2526 की ब्रेक फेल हो गई। उसने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक कार न. जेके 02 सी 7666 ट्राले के बीच फंस गई, जिसमें ट्राला चालक व सह चालक वाहन के बीच फंस गए, जिन्हें पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि सांबा में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। ऐसे में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग है। ऐसे में ट्राले की ब्रेक फेल होने से हादसा पेश आया है। पुलिस ने आवाजाही बहाल करा दी।
विज्ञापन

हादसे में घायलों में ट्राला चालक सुखपाल (45) पुत्र बोधराज होशियारपुर पंजाब, सह चालक गुरसेव सिंह (25) पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब, आकाश (24) पुत्र नंद लाल निवासी होशियारपुर पंजाब शामिल हैं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद चालक को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें