सांबा। कस्बे के नए बस अड्डा के निकट सोमवार की रात्रि को एक ट्राला ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर होते देख जम्मू रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को एक कार न. जेके 21 बी 2919 हाईवे पर चल रही थी। इस बीच पीछे चल रहे एक ट्राला ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने कार से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। घायलों में जगदीश कुमार (50), रिंकी कुमारी, करिश (15), रीटा (45), मानशी (13) पुत्री जगदीश राज सभी निवासी बाड़ी ब्राह्मणा सांबा बताए गए हैं।