फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 केएएस अधिकारियों को स्पेशल स्केल के अंतर्गत दी गई पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी एवं वित्त विभाग में विशेष सचिव डॉ. सईद आबिद शाह को जल जीवन मिशन जेएंडके के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सोमवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य आदेश में 18 केएएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर तत्काल प्रभाव से स्पेशल स्केल के अंतर्गत लाया गया है। पदोन्नत हुए अधिकारियों में पुनीत शर्मा, शब्बीर हुसेन भट, अल्ताफ अहमद खान, हैरिस अहमद हांडू, अश्विनी खजूरिया, कपिल शर्मा, सईद कमर सज्जाद, आबिद हुसेन, पंकज कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश रकवाल, पवन कुमार, मोहम्मद फारूक डार, अकरामूला टाक, भारत सिंह, अब्दुुल स्टार, ज्योति रानी सलाथिया, शाम लाल, कृष्ण लाल आदि शामिल हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी एक और आदेश में 12 केएएस अधिकारियों को पे लेवर 13 के तहत स्पेशल स्केल में पदोन्नति दी गई है। इनमें बशीर अहमद लोन, रछपाल सिंह, विकास गुप्ता, पंकज राज कटोच, तसदुक हुसेन मीर, नरेंद्र खजूरिया, अशोक कुमार शर्मा, खालिद जमीद, चरणदीप सिंह, कांता देवी, विशेष पाल महाजन और राजिंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें