सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव मंगुचक में वीरवार रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजपुरा के गांव मंगुचक का युवक सुरेश कुमार दीपू पुत्र पवन कुमार वीरवार को दिन भर काम करने के बाद शाम को ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। दोलियां गांव के पास तीखे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के शेड की रॉड चालक के सिर पर लगी और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों से घायल को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बबर नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--------------
घर की रोजी-रोटी के लिए पिता
ने खरीदकर दिया था ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि सुरेश के पिता खेतीबाड़ी करते हैं, उसके तीन भाई हैं, सुरेश सबसे बड़ा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार नहीं मिला तो परिजनों ने ट्रैक्टर खरीद दिया, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी। युवक की मौत से मंगुचक गांव में शोक की लहर है। सुरेश की शादि नहीं हुई थी। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश अंबा ने युवक की मौत पर दुख जताया है।