फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा के महेश्वर में सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के सैनिक क्षेत्र महेश्वर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों सवार दूर जा गिरे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेश्वर क्षेत्र हाईवे पर एक स्विफ्ट कार न. जेके 21- 6861 तेज गति से चल रही थी। वहीं एक मोटरसाइकिल जेके 21ई -2801 पर दो लोग चल रहे थे। मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसकी रिश्तेदार सांबा की ओर आ रहे थे। इस बीच महेश्वर के पास कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग हाईवे के बीच बुरी तरह से गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शव गृह में रखा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जरनैल सिंह (60) पुत्र हरनाम सिंह निवासी गुडा सलाथिया और कोमल पलवाल (22) पुत्री बलबीर सिंह निवासी को ब्राह्मणा विजयपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें