सांबा। कस्बे के भार्गव कॉलेज के निकट मोहल्ले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान नोवेल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में भार्गव डिग्री कॉलेज के निकट मोहल्ले में रह रहा था। पुलिस के अनुसार व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह घर पर पंखे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद