सांबा के बलोढ गांव मे बागबानी विभाग के मेले मे स्टाल से सामान खरीदते किसान
- फोटो : SAMBA
सांबा। मनानु पंचायत के बलोड गांव में बागवानी विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मेले में बागवानी विभाग की ओर से प्रदर्शनी एवं स्टाल भी लगाए गए।
किसानों को बागवानी की ओर से दी जाने वाली योजनाओं बारे में भी जागरूक किया गया। निदेशक राम सेवक ने कहा कि बागवानी विभाग किसानों के लिए कई योजनाएं अमल में ला रहा है। किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सरकार की ओर से एक कनाल की खेती करने के लिए 13 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही है। किसानों ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया। किसानों ने प्रदर्शनी में लगे उपकरण भी खरीदे। मेले में पशु पालन विभाग, मछली पालन, भेड़ पालन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय जानकारियां उपलब्ध कराई। विभाग के मुख्य बागवानी अधिकारी अनिल गोरखा, डीडीसी नड करतार चंद, बीडीसी नड देव राज, सरपंच सुनील चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।