फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह रियासी-पौनी मार्ग पर कांसीपट्टा क्षेत्र में कार तथा बाइक में जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कार नंबर जेके02एएन-7698 तथा बाइक नंबर जेके20-7957 विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार की चपेट में बाइक सवार आ गया, जिसके बाद वह सड़क के बीचों बीच गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक को तो क्षति पहुंची ही, कार का भी अगला हिस्सा टूट गया।
टक्कर होने के तुरंत बाद ही कार सवार मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बाइक सवार को उठाया, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, उसकी मां की एक टांग व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान मोहम्मद खालिद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी पनासा के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान सावन बीबी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ केस को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें