रियासी। रियासी-टोट मार्ग पर डंगाकोट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बोलेरो (जेके02बीएल-8094) के खाई में गिरने से एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश उर्फ बिटटू निवासी कुंड खनियाड़ी (पौनी) और घायलों में केवल सिंह निवासी कोठरी मोंगरी (उधमपुर) व बंसी लाल निवासी डंगाकोट शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बोलेरो (जेके02बीएल-8094) टोट की तरफ जा रही थी। डंगाकोट इलाके में स्वास्थ्य केंद्र के पास अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद उस का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।