रियासी। जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सैंपलिंग के लिए माहौर कस्बे को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान माहौर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक बगैरह भी बंद रहेंगे। प्रशासन की तरफ से यह आदेश माहौर के सभी दुकानदारों के साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सेंपल लेने को दिया है।
गौरतलब है कि माहौर में बैंक कर्मी के साथ ही आईसीडीएस की सुपरिवाइजर, एक चालक और एक दुुकान पर काम करने वाला हेल्पर संक्रमित मिला था। इस के साथ ही कुछ दिन पहले एक मीडिया कर्मी भी पाजिटिव निकला था। यह सभी लोग माहौर के मुख्य मोहल्लों के रहने वाले थे। आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उनके संपर्क में रहे लोगों के टेस्ट करवाने का जिला प्रशासन ने फेसला किया है। बताते चले कि पहाड़ी क्षेत्र माहौर में एक ही मुख्य बाजार है। इस के आसपास ही सभी सरकारी कार्यालय बगैरह भी मौजूद है। कोविड को रोकने के लिए बाजार को बंद करवाया गया है। वहीं, मंगलवार को रियासी के वार्ड पांच में घर-घर पहुंच कर सौ के करीब लोगों के सैंपल लिए गए हैं।