रामबन के डिगडोल में राजमार्ग पर पलटी कार
- फोटो : UDHAMPUR
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर डिगडोल में एक कार पहाड़ी से गिरे पत्थर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इसमें पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो को चोटें आईं हैं।
जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट डिजायर कार (जेके18बी-3576) जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। बारिश के कारण हाईवे पर डिगडोल में कुछ पत्थर गिरे हुए थे, जिनमें से एक पत्थर से वह कार टकराकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान कार में सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर घोषित कर दी। हालांकि, दुर्घटना में ड्राइवर सहित केवल दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिनकी पहचान चालक आशिक हुसैन (27) पुत्र बशीर अहमद और रईस अहमद (30) पुत्र अब्दुल गनी भट्ट सोनू निवासी यारीपुरा कुलगाम कश्मीर के रूप में की है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण कुछ हिस्सों में पत्थर गिर रहे हैं। इन जगहों पर लगातार खतरा बना हुआ है।
रामबन के डिगडोल में राजमार्ग पर पलटी कार- फोटो : UDHAMPUR