फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान गिरने से दो ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के खूनी नाला क्षेत्र में चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त ट्रक को ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के खूनी नाला और मंकी मोड़ क्षेत्र में देर रात को ट्रकों पर चट्टाने गिरने से एक चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मृतक की पहचान राओ देव निवासी राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को हादसों का सिलसिला जारी रहा। जिला रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोपहर बाद मारोग में एक कार पर चट्टान गिरने से चालक की मौत और एक अन्य घायल हुआ था। वहीं, दोपहर बाद खूनी नाला में दूसरे हादसे में टवेरा पर चट्टान गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। उधर, देर रात खूनी नाला में ट्रक पर चट्टान गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मंकी मोड़ क्षेत्र में जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा गैस सिलिंडर से भरा ट्रक चट्टान की चपेट में आ कर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें