संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कठुआ से जम्मू की ओर जा रही कार के बसंतर दरिया पर बने पुल से गिरने से चालक घायल हो गया। यह हादसा वीरवार रात को हुआ है। घायल की पहचान योगेश रामपाल पुत्र प्रदीप रामपाल निवासी मीरां साहब के रूप में हुई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कि कठुआ से जम्मू की ओर जा रही कार (जेके02बीएक्स 5305) जैसे ही बसंतर पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गई। हादसे में चालक घायल हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।