बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू पठानकोट हाईवे बाड़ी ब्राह्मणा बलोल पुल के पास देर शाम एक स्कूटी हाईवे के बीच बने डिवाईडर से टकरा गई जिससे स्कूटी पर सवार तीनों युवक घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक एक स्कूटी पर सवार हो कर जम्मू से विजयपुर की तरफ जा रहे थे ।
बताया गया है कि जैसे ही स्कूटी बलोल पुल के पास पहुंची तो अचानक स्कूटी सड़क के बीच बने डिवाईडर से टकरा गई जिससे स्कूटी पर सवार तीनों युवक नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को बाड़ी ब्राह़मणा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद सभी को जीएमसी रैफर कर दिया।