फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के पास रविवार की रात बासपुर स्थित पुलिस पोस्ट के पास अज्ञात वाहन से हुई टक्कर मेंबाइक पर जा रहे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुखविन्द्र सिंह सुखा (36) पुत्र चरण सिंह, सोहन लाल (30) पुत्र चुनी लाल के रूप में हुई। जबकि शैंटी (29) पुत्र दर्शन सिड्डह निवासी सुचेतगढ़ को गंभीर चोट आई। इसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनों एक साथ मोटरसाइकिल पर किसी शादी समारोह में जा रहे थे। इस बीच बासपुर पुलिस पोस्ट के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीनों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुखविंद्र सिंह सुखा सोहन लाल को मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें