रणवीर नहर दरसोपुर पुर गांव के पास नहर में धंसी सड़क।
आरएस पुरा। रणवीर नहर दरसोपुर पुर गांव के पास नहर में सड़क धंसने पर संबंधित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने पर लोगों में रोष है। कुलदीप कुमार शर्मा का कहना है कि वर्षों से उक्त स्थान पर नहर का किनारा टूटा होने पर अब नहर का पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। इसके बावजूद न तो सिंचाई विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही सड़क व भवन विभाग।
शर्मा ने कहा कि आए दिन उक्त स्थान पर हुई दुर्घटना घट रही है। इसके बावजूद भी नहर का किनारा पक्का नहीं किया जा रहा। जम्मू कश्मीर पीपुल्स सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि उक्त स्थान को रिंग रोड पर कार्य चल रहा है। सड़क नहर में धसने पर रिंग रोड की ओर से भी नहर के किनारे पर ना तो पत्थर डाले जा रहे हैं न मिट्टी। जिस प्रकार सड़क की हालत है उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कर सकती है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा प्रशासन को चाहिए कि वह इस स्थान पर टूट रही सड़क की ओर ध्यान दें, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। इसी सड़क पर सेरीकल्चर, बिजली विभाग और मीरां साहिब ब्लॉक के कार्यालय भी है। इसके बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।