फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर जा रहा कोयले से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदरकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ा इलाके में वीरवार को हुए ट्रक (पीबी 35 जेड-0991) के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा कोयले से भरा ट्रक पीड़ा पुल के पास अनियंत्रित हो कर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू कर शव और घायल सह चालक को खाई से बाहर निकल कर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसके जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। सह चालक की पहचान पंकज कुमार (23) निवासी दीनानगर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, मृतक चालक की देर शाम तक पहचान नहीं हुई है। चंद्रकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें