फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव गाजीपुर कुलियां के पास सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अशोक कुमार, सुरजीत कुमार दोनों निवासी खेपड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने गांव से मीरां साहिब की ओर जा रहे थे। इस बीच गाजीपुर कुलियां के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों बीच सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना के चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें