बीड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र सिडको कांपलेक्स स्थित लोहा बनाने की एक फैक्ट्री की भट्टी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। इनमें से एक मजदूर की हालत में सुधार न होता देख उसे उपचार के लिए लुधियाना ले जाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिडको कांपलेक्स में नरबदा स्टील फैक्ट्री है। इसमें लोहा पिघलाने का काम होता है। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस बीच लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में विस्फोट हो गया।
नरबदा स्टील फैक्ट्री में आज सुबह 3ऱ्00 बजे के करीब लोहा पिघलाने वाली भट्टी में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में मजदूर मौके पर पहुंच गए। मौके पर देखा गया तो विस्फोट की चपेट में आने से चार मजदूरदेवता पुत्र वैद्यनाथ, रामनाथ चौधी पुत्र विश्वनाथ दोनों निवासी बिहार, मनोज कुमार और कमलेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। साथी मजदूर उन्हें लेकर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू की तरफ लेकर भागे। बताया जाता है कि इनमें से एक मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए लुधियाना ले जाया गया है।
उधर फैक्ट्री में हुए विस्फोट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।