फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबाना प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर सिख समुदाय भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में लबाना प्रमाणपत्र न मिलने पर सिख समुदाय भड़क गया। समुदाय के लोगों ने बुधवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लबाना सिख बिरादरी के सदस्यों को ओबीसी का प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके परिवार के सदस्य कई प्रकार के अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पैंथर्स पार्टी के नेता और पूर्व विधायक यशपाल कुंडल, सरपंच रीना चौधरी ने कहा कि लबाना सिख बिरादरी को ओबीसी का दर्जा मिला हुआ है। जब वह राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो वह उन्हें हिंदू सिख कह देते हैं कि उन्हें प्रमाणपत्र नहीं जारी किया जा सकता है। उनके बुजुर्ग भी लबाना सिख बिरादरी से थे, लेकिन उन्हें लबाना सिख माना ही नहीं जा रहा है। गत दिनों वह लोग तहसीलदार के पास गए थे उन्होंने भी उनकी बिरादरी के सदस्यों को प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही लबाना सिख बिरादरी के सदस्यों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गया तो वह किसी बडे़ आंदोलन पर उतर आएंगे। प्रदर्शन में कैप्टन तीरथ सिंह भी शामिल रहे। उपायुक्त कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें