फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल हाईवे पर कुंजवानी के पास सड़क हादसे में किराना दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तालाब तिल्लो बोहड़ी के रहने वाले विजय गुप्ता (45) पत्नी रिंपी गुप्ता (35) और बेटी भूमि गुप्ता (15) के साथ स्कूटी से बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर में साढ़ू के घर भंडारे के आयोजन में गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त शाम करीब 5 बजे कुंजवानी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल रिंपी गुप्ता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान
जम्मू। कठुआ के बिलावर में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की आयु 65 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हुई है। शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं जीएमसी में भर्ती सड़क हादसे के एक घायल की भी मौत हो गई। मृतक रामसरन निवासी सांबा को अपने ही क्षेत्र में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी लाया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक को पकड़ा
जम्मू। तालाब तिल्लो क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी तस्सदुक हुसैन पुंछ का रहने वाला है। नाके पर पुलिस की ओर से आरोपी को पैदल चलते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर 4 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ जारी है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
रोहिंग्याओं की झुग्गी जली
जम्मू। शहर के बठिंडी में सर्दी होते ही रोहिंग्याओं की बस्ती में आग लगने की वारदातें शुरू हो गई हैं। रविवार को दोपहर दो सगे भाइयों की झुग्गी में अचानक आग लग गई। अबू शब्बीर और नूर आलम दोनों भाई हैं। एक ही झुग्गी में रहते हैं। इनकी झुग्गी में आग लगने से पूरी तरह से सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया और बाकी की झुग्गियों को आग की चपेट में आने से रोका गया। बता दें कि इससे पहले भी रोहिंग्याओं की बस्ती में आग लगने की घटनाएं होती रही हैं।
लाखों ले उड़े चोर, केस दर्ज
जम्मू। नानक नगर में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगा दी। आरोपी घर से लाखों रुपये का सोना और अन्य सामान ले गए। जगमीत सिंह ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज मौके का दौरा कर जांच के जरूरी सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें