दोमाना। पलौड़ा में देर रात तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार देर जानीपुर-मुट्ठी मार्ग में पर यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो बीच सड़क पर वर्कशॉप के पास पलट गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग कोट भलवाल में रहने वाले एक ही परिवार के हैं। यह हादसा सोमवार देर रात को हुआ है। ऑटो में छह लोग सवार थे। ऑटो के पलटते ही आसपास के लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। बाद में सभी को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जीएमसी पहुंचाया। उपचार के दौरान अंश कुमार (16) पुत्र ज्योति कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोष्ष्ति कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है। जानीपुर पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। अनियंत्रित होने के चलते ऑटो सड़क पर पलट गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह हुए घायल
साहिल कुमार (12) पुत्र पुरुषोत्तम लाल, विशाल कुमार (19) पुत्र ज्योति कुमार, नीतीश कुमार (16) पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निर्मला देवी (32) पत्नी पुरुषोत्तम लाल और पुरुषोत्तम लाल (37) पुत्र मुंशी राम सभी निवासी कोट भलवाल के रूप में हुई है।