फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा बस हादसे में मारे गए दो के शव पैतृक स्थानों में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कटड़ा बस हादसे में मारे गए चार लोगों में शामिल दो महिलाओं के शव शनिवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए। इनमें मीना देवी (42) निवासी गांव मगल पमोटा, कटड़ा और लक्ष्मी (35) निवासी जिला बाराबंकी (यूपी) के पैतृक स्थानों को भेजे गए। इस बीच जीएमसी जम्मू में शनिवार को पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 21 का उपचार जारी है।
विज्ञापन

बस हादसे के एक अन्य घायल सागर सिंह निवासी कटड़ा को शनिवार को जीएमसी में भर्ती कराया गया। जीएमसी जम्मू में पांच घायलों को छुट्टी दी गई है, लेकिन अभी अधिकांश वहीं पर हैं। इन घायलों के अन्य साथी अभी जीएमसी में भर्ती हैं। घायलों में कई छोटे बच्चे शामिल हैं। इनमें एक परिवार के साथ उनके संपर्क में बीस सदस्य इसी बस में सफर कर रहे थे, जिसमें अधिकांश घायल हुए हैं। घायलों का कहना था कि बस में अचानक धमाके के बाद आग लग गई थी। जीएमसी जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एडी सिंह का कहना है कि पांच घायलों को छुट्टी दी गई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें