फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कार को रौंदा, पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग कुंजवानी-नगरोटा बाईपास पर बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान तरुण बाली और अमन देव निवासी न्यू प्लाट के रूप में हुई है। वहीं, कुणाल शर्मा घायल हुआ है। तीनों कार में किसी काम से नरवाल से नगरोटा की ओर जा रहे थे। वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू के न्यू प्लाट निवासी तरुण बाली और अमन देव एक अन्य दोस्त कुणाल शर्मा के साथ कार (जेके02सीक्यू 8145) से नरवाल से नगरोटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिद्दड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली (जेके02सीयू 1807) ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर कार के ऊपर चढ़ गया। इसमें कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और छत भी उड़ गई। हादसे में कार में आगे बैठे तरुण और अमन गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही फंस गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज होते ही स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिद्दड़ा पुलिस नाके के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को कार से निकालकर जीएमसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अमनदीप और तरुण को मृत घोषित कर दिया। पिछली सीट पर होने के चलते कुणाल को हल्की चोटें आई हैं और उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।
श्रीनगर में एसओजी में तैनात था अमन देव
सड़क हादसे का शिकार हुआ अमन देव पुलिस कांस्टेबल था और मौजूदा समय में श्रीनगर एसओजी में तैनात था। दो-तीन साल पहले ही वह पुलिस में भर्ती हुआ था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। वहीं, तरुण बाली एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें