फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाल में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार अशोक कुमार पुंछ का रहने वाला है। वीरवार को किसी काम के सिलसिले में जम्मू आया था। इस दौरान नरवाल में उसकी स्कूटी की कैंटर के साथ टक्कर हो गई। आसपास के लोगोें ने घायल अशोक कुमार को जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू में रखवाया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें