जम्मू। तवी नदी से रात को अवैध खनन करने जा रहा टिप्पर चालक हादसे का शिकार हो गया। देर रात टिप्पर तवी नदी में पलट गया, इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राज कुमार (45) दोमाना का रहने वाला था। बुधवार देर रात वह टिप्पर लेकर भगवती नगर में तवी नदी में उतरा। यहां टिप्पर पलट गया। घायल चालक को जीएमसी पहुंचाया गया, यहां उपचार के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई। फलां मंडाल पुलिस चौकी क्षेत्राधिकार मामले की जांच की कर रही है। गौर हो कि फला मंडाल क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन बखौफ जारी है।
--------------
सड़क हादसे के घायल की मौत
जम्मू। सांबा के रहने वाले एक युवक की वीरवार को जीएमसी में मौत हो गई। सूरज पाल चार अगस्त को बाइक से गिरकर घायल हुआ था। उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया था, वीरवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।