फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी हिम्मत में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे क्रॉसिंग छन्नी हिम्मत के पास स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक की आयु 25 से 26 साल के बीच है। उसने डार्क ग्रे रंग की पैंट और आसमानी रंग की कमीज पहनी थी। इस संबंध में जीआरपी को हेल्पलाइन नंबर 1512, एसएचओ के मोबाइल नंबर 9419160364 पर संपर्क किया जा सकता है। हादसे के बाद जैसे ही लोगों ने युवक के शव को ट्रैक पर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मृतक एक प्रवासी श्रमिक है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें