फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्याना कैंप में संक्रमित परिवार के संपर्क में आने वाले 16 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डिग्याना कैंप क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद पूरे क्षेत्र में पाबंदियां लागू की गई हैं। सोमवार को क्षेत्र में प्रभावित परिवार के संपर्क में रहने वाले 16 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें चार लोगों को क्वारंटीन भी किया गया है। पूरे क्षेत्र में किटाणुनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया।
विज्ञापन

डिग्याना कैंप क्षेत्र को रविवार रात से ही सील कर दिया गया था। यहां पॉजिटिव परिवार प्रीत नगर में कोरोना संक्रमण से मरे बुजुर्ग के संपर्क में थे। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद रखी गई है। सभी लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। प्रभावित परिवार के संपर्क में आए लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। इस क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इसमें सभी एसओपी को सख्ती से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें