फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घायल खिलाड़ियों की हालत में सुधार, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय स्तर के सैंबों प्रतियोगिता में भाग लेने आए पंजाब के नौ खिलाड़ियों को शुक्रवार रात बेकाबू कार ने रौंद दिया था, जिसमें से सात खिलाड़ियों के सिर, बाजू और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार को उक्त खिलाड़ियों की हालत में सुधार बताया गया। यह सभी खिलाड़ी पंजाब के लुधियाना स्थित गांव जगराऊ के रहने वाले हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

घायलों में पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हर्षित, विनय, चिराग, हरकरन सिंह, अंकित, सजपीत, मानस शामिल हैं। भगवती नगर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलों का आयोजन को रहा है। इसमें 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लुधियाना से भी खिलाड़ी भाग लेने आए थे। वापसी के लिए वह बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया था। वारदात के बाद चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें