बिलावर। कटली सड़क के 16वें किलोमीटर पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मल्हार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार शाम 5:45 के करीब तब हुआ, जब कटली की ओर से बिलावर की तरफ आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आसपास के लोगों को हादसे का पता चला, तो वह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। हादसे में घायल होने वालों में अरुण कुमार(31) पुत्र रत्न चंद, छोटू(21) पुत्र उत्तमचंद और कमल कुमार(32) पुत्र हंसराज सभी निवासी बग्गन गांव शामिल हैं।