जम्मू-अखनूर मार्ग पर बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह जम्मू से राजोरी को जा रही बस (जेके02ए क्यू 2082) अखनूर के पास डुम्मी पहुंची, तो सामने से आ रही बाइक (जेके02बी ए -5618) से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार अमित शर्मा(35) निवासी ढ़ोका ज्योड़ियां और नरेंद्र कुमार (30) निवासी सोल अखनूर घायल हो गए। दोनों को पहले उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया।
कानाचक पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लेने के साथ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।