आज दोपहर लगभग चार बजे पुलवामा में राजापोरा चौक के निकट आतंकियों ने एक ब्यूटी पार्लर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक लड़की ग्रेनेड के चपेट में आने से जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आतंकियों ने घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में राजापोरा चौक के निकट आतंकियों ने रानी ब्यूटी पार्लर पर ग्रेनेड से हमला किया। जिसमें एक लड़की गंभीर रूप से जख्मीं हो गई और ब्यूटी पार्लर भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के तुरंत बाद मौके से पुलिस पहुंच गई और आतंकियों की तलाश में धर पकड़ तेज कर दी।
J&K: Terrorists hurled grenade in the vicinity of a beauty parlour near Pulwama Main Chowk. 1 girl injured. pic.twitter.com/P1VjPFToLr
— ANI (@ANI) October 12, 2017